Welcome to कोबरा खबर   Click to listen highlighted text! Welcome to कोबरा खबर
मध्य प्रदेश

कंडम बसों पर कार्यवाही के निर्देश परिवहन आयुक्त

भोपाल ISBT बस स्टैंड पर परिवहन विभाग की कार्यवाही

अब नही चलेंगी कंडम बसें मध्यप्रदेश में परिवहन आयुक्त ने शुरू की मुहिम

ग्वालियर से देवेन्द्र तिवारी की खबर

मध्यप्रदेश के कई जिलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले बस ऑपरेटर पर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हादसों की वजह से परिवहन विभाग ने सख्ती का मन बना लिया है परिवहन विभाग ने आयुक्त महोदय उमेश जोग के निर्देशन में प्रदेशव्यापी मुहिम की शुरुआत कर दी है इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन कार्यलयों को निर्देश दे दिए गए है और लगातार रात के समय चलने वाली बिना परमिट व कंडम हालात की बसों पर चलानी कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर RTO की टीम ने 9 अप्रैल 2026 की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली 4 बसें जब्त की गई हैं, और दो बसों की फिटनेस निरस्त कर दी गई है। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और टैक्स बकाया वाली बसों के खिलाफ चलाया गया, जिसमें कुल ₹1.07 लाख का जुर्माना वसूला गया कार्यवाही के दौरान RTO की टीम ने रात 7:30बजे से 11 बजे तक सघन कार्यवाही की जिसमें कई बसों में इमरजेंसी एक्सिट ब्लॉक खराब सीटें अग्निशामक यंत्र व फास्ट ऐड बॉक्स तो नदारद मिले ही साथ ही कई गाड़ियों की फिटनेस व परमिट भी पूरे नही थे जिसके चलते परिवहन विभाग द्वारा करीब 1 लाख 7 हजार के चलन बस ऑपरेटरों के कटे गए ।

मध्य्प्रदेश में कंडम बसें हमेशा रही है एक बड़ी समस्या

मध्यप्रदेश जँहा एक ओर बसें कई जिलों को सड़क मार्ग से जोड़ने का मुख्य साधन है वंही बसों की कंडीशन भी एक बड़ी समस्या रही है जिसकी वजह से कई बड़े बस हादसे हाल ही में देखे गए है जिन में कई लोगों ने अपनी जान गवाई है

मध्यप्रदेश में प्रमुख हालिया बस हादसे (2025-2026)

  • छिंदवाड़ा (मार्च 2026): सिमरिया-उमरानाला क्षेत्र में बस-पिकअप की भिड़ंत, 10 की मौत, 40+ घायल।
  • ग्वालियर (फरवरी 2026): बस और वैन की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, कई घायल।
  • बड़वानी (अक्टूबर 2025): श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल।
  • खरगोन/बड़वाह (अप्रैल 2026): इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यात्री बस पलटी।

इस तरह के हादसों को देखते हुए ही हाइकोर्ट ने 15 साल से पुरानी बसों के परिवहन पर रोक बरकरार रखी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!