Welcome to कोबरा खबर   Click to listen highlighted text! Welcome to कोबरा खबर
टॉप न्यूज़

महिला उपनिरीक्षक को छोड़ भागे सिपाहियों का स्थान्तरण

मामला जिला शिवपुरी के सिकंदरा चेकपॉइंट का

महिला परिवहन उपनिरीक्षक को छोड़ भागे आरक्षकों पर गिरी गाज

ग्वालियर से देवेन्द्र तिवारी की खबर

बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात को शिवपुरी जिले के सिकंदरा पोस्ट पर परिवहन उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित के साथ हुई वारदात को लेकर अब आयुक्त परिवहन उमेश जोगा एक्शन में है उन्हें ने उन सभी आरक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है जिन्होंने सुमन दीक्षित पर हमले के दौरान न केवल गवाही देने से मना किया बल्कि अकेली महिला को बदमाशों के बीच छोड़ कर भाग गए थे । अब वह परिवहन आयुक्त के रेडार पर हैं ।सूत्रों की माने तो उमेश जोगा इस घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है और जिस तरह का परिवहन आयुक्त  का ट्रैक रिकॉर्ड है की वो अपने अधीनस्थों के हर संभव सहायता की लिए तैयार रहते हैं उसी के चलते आज उन्होंने यह कदम उठाया है और  शिवेंद्र यादव अनिल खन्ना संदीप कुशवाह सुजीत सिंह भदौरिया संतोष गुप्ता आशीष कुमार गौतम और नीरज शर्मा है जैसे कायरों के स्थान्तरण कर दिए हैं  जिनमे से कुछ को भोपाल तो कुछ को सागर क्षेत्रीय कार्यलय में स्थानातरित कर दिया गया है तथा सिकंदरा चेकपॉइंट पर आयुक्त मुख्यालय ग्वालियर से रवि मिश्रा व अन्य आरक्षकों को बीस दिनों के लिए भेजा गया है ताकि चेकपॉइंट को सुचारू रूप से संचालित रखा जा सके ।

 बहादुर सुमन दीक्षित का हौसला नही तोड़ पाए बदमाश

अपने राजनैतिक रसूख के मद में मदहोश बदमाश जो यह सहन नही कर पाए कि एक महिला अधिकारी इतनी दबंगाई से उनके क्षेत्र में कैसे काम कर रही है तो उन्होंने उसका मनोबल तोड़ने तथा उसे सिकंदरा चेकपॉइंट से हटाने के लिए जो कायरता पूर्ण हरकत करी वो उस बहादुर महिला का जरा सा भी हौसला नही डिगा पाई ,बल्कि बदमाशों की उस ओछी मानसिकता का परिचय जरूर दे गई जो महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंकती है आज जिस तरह से इन लोगों ने महिला अधिकरी के साथ व्यवहार किया है यदि इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि इनकी सजा उन पुरुष प्रधान सोच वाले लोगो के लिए मिशाल बन जाये और कोई भी इस तरह की मानसिकता वाला व्यक्ति किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करने से पहले उसकी रूह तक कांप जाए साथ ही सुमन जैसी बेटियों को उनकी बहादुरी और कार्य के प्रति समर्पण के लिए समानित किया जाना चाहिए खैर शासन प्रशासन प्रदेश की बेटी के लिए क्या करेगा वो तो वो ही जाने पर हमारी पोल खोल की टीम के लिए वो आदर्श है और हम उन्हें दिल से सैलूट करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!