Welcome to कोबरा खबर   Click to listen highlighted text! Welcome to कोबरा खबर
मध्य प्रदेश

मोहन राज में महिला अधिकारी भी असुरक्षित

मामला शिवपुरी दिनारा की चेकपॉइंट प्रभारी के साथ हुई मारपीट का

सिकंदरा चेकपॉइंट  प्रभारी परिवहन उप निरीक्षक सुमन दीक्षित के साथ मारपीट

ग्वालियर से देवेन्द्र तिवारी की खबर

ग्वालियर। प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस तरह बुलंद है की अब सरकारी महिला अधिकारी भी सुरक्षित नही हैं ताज़ा मामला शिवपुरी जिले के दिनारा परिवहन चेकपॉइंट का है विगत बुधवार को दरमियानी रात कुछ बदमाशों ने चेकपॉइंट के नज़दीक ही परिवहन चौकी प्रभारी के आवास में घुस का मारपीट कर दी जब वह अपने आवास पर शासकीय कार्य कर रहीं थी बदमाशों ने न केवल उनके साथ मारपीट करी बल्कि बेखौफ बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर पीओएस मशीन तथा 12 हज़ार भी लूट ले गए । यह पूरी वारदात दिनारा थाने से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हुई जो बदमाशों के वे बेखौफ़ रवैये को दिखाती है पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में राज गुरु उर्फ छोटू यादव,सोना यादव महेंद्र यादव सहदेव यादव राकेश यादव कुन्दन यादव अनिल व विक्की केवट के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

मामा की लाडली बहनों के लिये अब असुरक्षित मध्यप्रदेश?

जी हाँ सिकंदर प्रभारी सुमन दीक्षित के साथ हुई मारपीट के बाद तो शायद मामा की लाडली बहने अब यही सोच रही हैं की जब मोहन सरकार के एक विभाग की उपनिरीक्षक ही सुरक्षित नही है तो बाकी राज्य की आम महिलाएं कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करें ? यह प्रश्न आज हर उस व्यक्ति के जहन में है जिसने भाजपा के सुशासन को देख कर एक बार फिर प्रदेश की बाग डोर भाजपा के हाथों में दी थी ।पर अब वह अपने आप को ठगा सा महसूस करता है सिकंदरा चेकपॉइंट पर महिला अधिकारी से हुई मारपीट कोई पहली घटना नही है इससे पूर्व भी कई जघन्य अपराध महिलाओं के विरुद्ध प्रदेश में हुए है जिसमे राजधानी में गर्भवती महिला के साथ असंवेदनशीलता व खंडवा में आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी जैसी आज भी मन को झकझोर देती हैं सरकार महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन व सख्त कार्रवाई का दावा करती है। पर जमीन पर यह काम करता नही दिखता । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!