दुर्घटना मुक्त राजगढ़ बनने का है संकल्प-डॉ अनामिका कोली
राजगढ़ के खिलचीपुर चेकपॉइंट पर परिवहन विभाग ने लगाया ट्रैक्टर ट्रॉलीयों पर रिफ्लेक्टर


राजगढ़ से देवेन्द्र तिवारी की खबर
राजगढ़ । एक जबाबदेह अधिकारी का दायित्व है कि नियम कानूनों को अनुसरण करवाने में वो जितना सख्त हो उसे जन सुरक्षा के लिए उतना ही सजग होना चाहिये और चेकपॉइंट राजगढ़ -1 की प्रभारी उपनिरिक्षक डॉ अनामिका कोली इन दोनों ही गुणों से परिपूर्ण हैं जँहा एक ओर उनके चेकपॉइंट पर नियमो की अनदेखी कर के कोई नही बच सकता, उसी प्रकार सड़क सुरक्षा कवच अभियान के दौरान उनका दुर्घटना रहित राजगढ़ का संकल्प उनकी न केवल जन मानस के प्रति जवाबदेही दर्शाता है अपितु उनकी समाज और अपने काम के प्रति सजगता भी दर्शाता है । ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉलियाँ बिना बैक लाइट और रिफ्लेक्टर के चलती हैं डॉ अनामिका कोली ने इस खतरे को भांप कर न केवल रिफ्लेक्टर लगवाए बल्कि चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया
ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाने के फायदे

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ कोली ने रिफ्लेक्टर के महत्व पर बिन्दुवार प्रकाश डालते हुए कहा की इससे
* दृश्यता में सुधार:- रात के अंधेरे या कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे बड़े वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। रिफ्लेक्टर पर रोशनी पड़ते ही यह चमकते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन को 300 से 500 मीटर दूर से ही चेतावनी मिल जाती है।
* जान-माल की सुरक्षा: ट्रॉली की चौड़ाई का सही अंदाजा न होने के कारण अक्सर पीछे से वाहन टकरा जाते हैं। रिफ्लेक्टर ट्रॉली के किनारों को स्पष्ट करते हैं, जिससे ओवरटेकिंग के समय हादसे नहीं होते।
* सस्ता और प्रभावी उपाय: कम लागत में यह सुरक्षा का सबसे कारगर तरीका है, जो खराब रोशनी या खराब मौसम में भी जीवन बचाने का काम करता है।
आयुक्त उमेश जोगा के संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन को साकार कर रहे हैं डॉ अनामिका कोली जैसे परिवहन अधिकारी

जब एक आईपीएस अधिकारी जनसेवा का प्रण लेकर अपने ऑफिस में बैठता है तो उसकी सारी नीतियां जन-केन्द्रित होती है और उसका एक मात्र लक्ष्य विभाग को आधुनिक और जवाबदेह बनाना होता है लगता है परिवहन आयुक्त उमेश जोगा भी इसी लाइन पर चल रहे है जब से वह दुबारा विभाग में आये है तब से उन्होंने विभाग को जँहा एक ओर आधुनिक बनाने के लिए प्रयास किये हैं तो वंही विभाग में जवाबदेहीता लाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चला रहे हैं इसको अमली जामा पहनाने सड़क पर उतरा खिलचीपुर चेकपॉइंट का स्टाफ जो अनामिका कोली के नेतृत्व में लगातार सड़क परिवहन को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध नज़र आ रहा है और अपने आयुक्त की मंशा को जमीन पर उतर रहा है एक अधिकारी की अच्छी सोच को साकार करने में उनके कनिष्ठ कर्मचारी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है जिसे परिवहन विभाग में अनामिका कोली जैसे लोग बखूबी निभा रहे हैं।


