Welcome to कोबरा खबर   Click to listen highlighted text! Welcome to कोबरा खबर
टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

नव गठित पुरानी छावनी तहसील मुख्यालय की दूरी अधिक होने से 30 गांवों के रहवासी परेशान

वार्ड 66 के पार्षद ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया, 30 गांवों के लिए अलग टप्पा तहसील बनाने की मांग

ग्वालियर जिले में नव गठित तहसील पुरानी छावनी के मुख्यालय की दूरी को लेकर ग्वालियर ग्रामीण गिरवाई सर्किल के अंतर्गत आने वाले 30 गांवों के निवासी परेशान है।

ग्वालियर में बीते वर्ष बनी नई तहसील ग्वालियर ग्रामीण बनाई गई थी जिसका मुख्यालय पुरानी छावनी क्षेत्र में रखा गया है। इस तहसील में ग्वालियर ग्रामीण के वृत्त गिरवाई क्षेत्र के उन 30 गांवों को भी जोड़ दिया गया है जो इस नवीन तहसील मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूरी पर है। वृत्त गिरवाई के ऐसे गांव 1- गिरवाई, 2- वीरपुर, 3- अजयपुर, 4- नीम चन्दोह, 5- चन्दोह खुर्द, 6- बेला, 7- छोड़ा, 8- खेरिया , 9- खेरिया कछाई, 10- नौगांव, 11- सांतऊ, 12- कुशराजपुर, 13- पुरासानी, 14- पिपरोली, 15- शालूपुरा, 16- तिलैया जागीर, 17- बरौआ, 18- बड़ौरी, 19- सिकरौदी, 20- नागौर, 21- सिकरौदा, 22- तुरारी, 23- लखनौती कला, 24- लखनौती खुर्द, 25- ओडुपुरा जागीर, 26- खार, 27- डांग सरकार, 28- अली नगर, 29- लोडरा, 30- नौनेरा

आदि सभी ग्राम वासियों की पहले लश्कर ग्वालियर तहसील हुआ करती थी, जिसका मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन में था, जो इन गांवों के निवासियों के लिए नजदीक था।

अब इस नवीन तहसील ग्वालियर ग्रामीण के मुख्यालय पहुंचने के लिए इन 30 गांवों के ग्रामीणों को शहर के दक्षिण भाग से पूरा शहर क्रॉस करके उतर भाग में पहुंचना पड़ेगा।

इस नवीन तहसील से इन 30 गांवों के रहवासियों को सुविधा के स्थान पर परेशानी और हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ग्रामीण के जिला मंत्री गिर्राज सिंह गुर्जर एवं वार्ड 66 की पार्षद ऊषा गिर्राज सिंह गुर्जर ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात करके ग्रामीणों की इस समस्या से अवगत कराया और गिरवाई सर्किल के 30 से अधिक गांवों के रहवासियों को राजस्व एवं प्रशासनिक दृष्टि से असुविधा से बचाने के लिए टप्पा तहसील बनाकर कलेक्ट्रेट ग्वालियर से इनके क्षेत्र के राजस्व कार्य संपादित करवाने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को पत्र लिखकर कार्यवाही के निर्देश दिए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!